अबनाः इराक़ी राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने आमेरली की नाकाबंदी ख़त्म करने और इस देश की जनता का विश्वास हासिल करने में इराक़ी सेना की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता इराक़ में व्यापक व स्थायी शांति के व्यवहारिक होने का आरंभिक बिन्दु है।
समाचार एजेंसी अलमुसला के अनुसार इराक़ी राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने एक बयान में उत्तरी इराक़ में इस देश की सेना को आतंकवादियों के विरुद्ध आगे बढ़ने और आमेरली की नाकाबंदी तोड़ने पर बधाई दी। इसी प्रकार उन्होंने कुर्दिस्तान क्षेत्र की पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ और स्वंयसेवी बल की भी सराहना की। फ़ोआद मासूम ने इस बयान में बल दिया, “ सशस्त्र बल की वीरता भरी कार्यवाही आभार जताया जाना चाहिए जिससे जनता का फिर से विश्वास हासिल हुआ और सफलता हासिल करने में अपनी क्षमता को सिद्ध किया, तथा इस परिप्रेक्ष्य में अपनी कोशिशें कई गुना बढ़ायी है।”
इराक़ी राष्ट्रपति ने कहा कि अब हमारी जतना इस बात पर बल दे रही है कि वह इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया चाहती है और प्रिय इराक़ देश के प्रजातंत्र के आधारों पर निर्माण के लिए राष्ट्रीय जागरुकता की पृष्ठिभूमि मुहैया हो गयी है।
2 सितंबर 2014 - 19:06
समाचार कोड: 635248
इराक़ी राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने आमेरली की नाकाबंदी ख़त्म करने और इस देश की जनता का विश्वास हासिल करने में इराक़ी सेना की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता इराक़ में व्यापक व स्थायी शांति के व्यवहारिक होने का आरंभिक बिन्दु है।